You are here

helphindime's blog

जम्मू कश्मीर को लेकर 10 महत्वपूर्ण बिंदु:-

1 जम्मू कश्मीर पहले एक राज्य था लेकिन 5 अगस्त 2019 को इसे विभाजित कर जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख के नाम से 2 केंद्र शासित प्रदेश बनाए गए।

2 जम्मू कश्मीर की जनसंख्या 12,541,302 (2011) है। जिसमें से यहां पुरुषों की संख्या 6,640,662 और महिलाओं की जनसंख्या 5,900,640 है।

3 यहां की कुल साक्षरता दर 67.16% है जिसमें पुरुष साक्षरता व महिला साक्षरता दर क्रमशः 76.75% और 56.43% है।

4 पहले जम्मू कश्मीर में 22 जिले थे लेकिन वर्तमान में यहां 20 जिले है।

PhD के बारे में 10 महत्वपूर्ण बिंदु:-

1 PhD का Full Form “Doctor Of Philosophy” होता है।
2 PhD पूरा करने के बाद आपके नाम के आगे “Dr.” लग जाता है।
3 भारत मे PhD 3 साल का होता है। हालांकि इसे 5 से 6 साल के भीतर पूरा किया जा सकता है।
4 PhD के लिए Graduation और Masters की डिग्री आवश्यक है।
5 PhD में एडमिशन लेने के लिए UGC NET का Exam पास करना जरूरी होता है।
6 PhD Course की अनुमानित फीस 50,000 से लेकर 1.25 लाख सालाना हो सकती है।
7 किसी भी यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए वहां की प्रवेश परीक्षा पास करना जरूरी होता है।

झारखंड को लेकर 10 महत्वपूर्ण बिंदु

• झारखंड का अर्थ है वन और झाड़ियों की भूमि इस राज्य का इतिहास 5000 ईसा पूर्व का माना जाता है।

• साल 1765 में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के द्वारा झारखंड पर अपना कब्ज़ा जमाया।

• पहले झारखंड बिहार राज्य का हिस्सा था लेकिन 15 नवंबर 2000 में यह एक अलग राज्य बना।

• झारखंड में कुल 24 जिले हैं और यहां पांच प्रमंडल है।

• झारखंड की सीमाएं अनेक राज्यों से मिलती है जिनमें उत्तर प्रदेश ,छत्तीसगढ़, बिहार, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल से जुड़ती है।

हरियाणा के संबंध में 10 महत्वपूर्ण बिंदु इस प्रकार है:-

1 हरियाणा राज्य उत्तर में स्थित एक राज्य है। जिसकी राजधानी चंडीगढ़ है। हरियाणा अपनी राजधानी चंडीगढ़ को पंजाब के साथ साझा करता है, यह दोनों की राजधानी है।
2 पहले हरियाणा पंजाब का भाग था 1966 में यह पंजाब से अलग हो गया। इसकी स्थापना 1 नवंबर 1966 को हुई थी।
3 इस राज्य की जनसंख्या 25,351,462 है। जिसमें से पुरुष 13,494,734 एवं महिलाएं 11,856,728 है।
4 इस राज्य में कुल 22 जिले जनसंख्या की दृष्टि से हरियाणा का सबसे बड़ा जिला फरीदाबाद है। और क्षेत्रफल के आधार पर भिवानी सबसे बड़ा जिला है।

कर्नाटक से जुड़ी 10 महत्वपूर्ण बातें

1 साल 1973 में मैसूर का नाम बदलकर इस राज्य का नाम कर्नाटक रखा गया।
2 कर्नाटक के कुल 30 जिलों को चार भागों में विभाजित किया गया है। जिनका नाम बेंगलुरु, बेलागावी, मैसूर और कालाबुरागी है।
3 कर्नाटक में कन्नड़ भाषा का प्रयोग राज्य में सबसे ज्यादा किया जाता है। यही यहां की अधिकारी भाषा है।
4 साल 2011 की जनगणना के मुताबिक कर्नाटक की जनसंख्या 61,095,297 है। जिनमें से 30,96 6,657 पुरुष और 30,128,640 महिलाएं है।
5 कर्नाटक की साक्षरता दर 75.36% है इसमे पुरुषों की साक्षरता दर 82.47% व महिला साक्षरता दर 68.08% है।

छत्तीसगढ़ के बारे में 10 महत्वपूर्ण बातें:-

1 संविधान के अनुच्छेद 3 के तहत 1 नवंबर 2000 में एक राज्य के रूप में छत्तीसगढ़ का गठन हुआ। यह भारत का 26वां राज्य बनाया गया।

2 छत्तीसगढ़ का कुल क्षेत्रफल 1,35,194 वर्ग किलोमीटर है। यह चारों तरफ से छोटे-बड़े पर्वतों और घने जंगलों से घिरा हुआ है।

3 जब छत्तीसगढ़ का गठन राज्य के रूप में हुआ था उस दौरान इसमें कुल 16 जिले थे। मौजूदा समय में छत्तीसगढ़ में 28 जिले हैं।

4 वैसे तो छत्तीसगढ़ की आधिकारिक भाषा हिंदी है। लेकिन राज्य में अधिकतर लोग हिंदी की बोली छत्तीसगढ़ी बोलते हैं।

एलसीडी और एलईडी को लेकर 10 महत्वपूर्ण बिंदु:-

1.एलईडी का अर्थ होता है Light Emitting Diode और एलईडी का अर्थ होता है Light Emitting Diode.

2.एलईडी में Edge lighting और Full Aray lighting बैकलाइट का इस्तेमाल किया जाता है। जबकि एलसीडी में fluorescent lamp का इस्तेमाल होता है।

3.एलईडी की पिक्चर क्वालिटी LCD से अच्छी होती है।

4.एलइडी टीवी का कलर एलसीडी टीवी से अच्छा होती है।

5.LED में एफिशिएंस एनर्जी का इस्तेमाल किया जाता है। जिससे इसमें बिजली की खपत भी कम होती है।

6.एलईडी टीवी का दाम एलसीडी टीवी के मुकाबले थोड़ी ज्यादा होता है।

परिश्रम पर निबंध

परिश्रम मानव जीवन का अभिन्न अंग है, बिना परिश्रम कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता। परिश्रम ही मानव का चरित्र निर्माण करता है और उसे महान बनाता है। इतिहास उठा कर देखेंगे तो आप समझ जायेंगे की बड़े से बड़े महापुरुष को ऊंचाई पर पहुंचाने वाला कोई और नहीं बल्कि उनका परिश्रम ही था।

परिश्रम पर कुछ बिंदु इस प्रकार है:-
1. परिश्रम दो प्रकार का होता है शारीरिक व मानसिक परिश्रम।

2. परिश्रम के द्वारा प्राप्त सफलता स्थाई होती है और कोई उसे आपसे छीन नहीं सकता।

3. परिश्रम नए अवसरों का निर्माण करती है।

4. परिश्रम जीवन में सकारात्मकता का संचार करती है।

ट्रेडिंग अकाउंट और डीमैट अकाउंट को लेकर 10 महत्वपूर्ण बिंदु:-

1 पहले शेयर मार्केट में कंपनियों के शेयरों को खरीदने के लिए बोली लगाई जाती थी लेकिन अब यह काम कंप्यूटर के माध्यम से किया जाता है।

2 शेयर मार्केट में शेयरों की ऑनलाइन खरीद-फरोख्त के लिए और उन शेयरों को रखने के लिए आपको ट्रेडिंग अकाउंट और डीमैट अकाउंट की जरूरत पड़ती है।

3 डीमैट अकाउंट का पूरा नाम डिमैटेरियलाइज्ड अकाउंट होता है।

4 डीमैट अकाउंट में सिर्फ डिजिटल शेयरों को रखा जाता हैं जबकि ट्रेडिंग अकाउंट के द्वारा आप आईपीओ, गोल्ड, म्यूच्यूअल फंड में भी निवेश कर सकते हैं।

विज्ञापन में जनसंपर्क को लेकर 10 महत्वपूर्ण बिंदु:-

1 विज्ञापन का उद्देश्य होता है उत्पाद या सेवा की तरफ लोगों को आकर्षित करना तथा उन लोगों को ग्राहकों में तब्दील करना। जबकि जनसंपर्क का उद्देश्य होता है लोगों में उत्पादों को लेकर छवि निर्माण करना।
2 किसी भी जनसंचार माध्यम में विज्ञापन देने के लिए आपको निश्चित राशि की भुगतान करनी होती है जबकि जनसंपर्क में यह जरूरी नहीं होता।
3 विज्ञापन का सकारात्मक पक्ष यह है कि जिस उत्पाद का विज्ञापन बनाया गया है उसे बजट के हिसाब से विभिन्न माध्यमों में प्रदर्शित किया जाता है जबकि जनसंपर्क के जरिए एक संदेश या समाचार सिर्फ एक बार प्रकाशित किया जा सकता है।

Pages

Subscribe to RSS - helphindime's blog