उद्यमी और व्यवसायी को लेकर 10 महत्वपूर्ण बिंदु:-
1 पुराने विचार से व्यवसाय की स्थापना करने वाला व्यक्ति व्यवसायी कहलाता है जबकि नए विचारों और नई अवधारणा के साथ काम करने वाला उद्यमी कहलाता है।
2 जहां व्यवसायी बाजार का खिलाड़ी कहलाता है वही उद्यमी को बाजार का नेता कहा जाता है।
3 व्यवसायी एक तरफ बाजार में अपनी जगह बनाता है। वही उद्यमी अपने उत्पाद और सेवाओं के लिए बाजार की स्थापना कर देता है।
4 उद्यमी का काम जोखिम भरा होता है जबकि व्यवसायी का काम कम जोखिम भरा होता है।
5 व्यवसायी का काम मुनाफा कमाना होता है जबकि उद्यमी मुनाफा कमाने के साथ ही अपने उत्पाद को लोगों तक पहुंचाने का काम करता है।
