वृक्षों की कटाई के 10 नुकसान निम्नलिखित हैं:-
1. पेड़ों की कटाई की वजह से एक तरफ जहां वन्यजीवों का विस्थापन हो रहा है, वहीं कई जीव जंतुओं का अस्तित्व खतरे में पड़ चुका है।
2. वृक्षों में कार्बन डाइऑक्साइड ग्रहण कर ऑक्सीजन छोड़ने की क्षमता होती है लेकिन इनकी कटाई की वजह से वातावरण जहरीली गैसों से भर चुका है।
3. पेड़ जलवायु को संतुलित करते हैं लेकिन अब इनकी कमी की वजह से ग्लोबल वार्मिंग, वातावरण में तापमान वृद्धि का सामना करना पड़ रहा है।
4. अंधाधुंध पेड़-पौधों की कटाई की वजह से कई तरह की पौधों की प्रजातियां लुप्त हो चुकी है।